नर्मदापुरम में नगर पालिका सीएमओ ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, तेज़ी से कार्य करने के दिए निर्देश
कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्वच्छता शाखा के कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची।