खैरतल तिजारा में 11 मई को ग्राम रथ गांव-गांव पहुंचेगा, चौपाल में सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं और मौके पर होगा समाधान
Kishangarhbas, Alwar | May 10, 2026
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने रविवार शाम 4:00 बजे बताया की 11 मई को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रथों के जरिए योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के मेवली बड़सरा खानपुर खेडी और ख़ैराल गांव में ग्राम रथों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ख़ैराल में संध्या चौपाल का आयोजन होगा।