ललितपुर: आजादपुरा निवासी युवक की करंट से हुई मौत के मामले में नया मोड़, जीवित होने की बात कहते हुए पुनः पहुंचे अस्पताल
मोहल्ला आजादपुर निवासी अक्षय जैन शुक्रवार सुबह के समय छत पर अचानक करंट लगने से वह बेहोश हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजन बिना पोस्टमार्टम कराई शव को अपने साथ घर ले गए। वही लगभग 4 घंटे बाद वह अक्षय के जीवित होने की आशा के साथ शव को पुनः मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।