पूरनपुर: पुलिस चौकी के पास दुकान पर टीनशेड डालने को लेकर विवाद, नगरपालिका पर लगे आरोप
पूरनपुर पुलिस चौकी के पास नितिन गुप्ता की वर्षों पुरानी पान-पुलिया की दुकान को लेकर शनिवार शाम विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि करीब 16 वर्ष पहले दुकान पर विद्युत मीटर भी लगवाया गया था और उनके पिता लंबे समय से यहां दुकान चला रहे हैं। नितिन गुप्ता का आरोप है कि वह केवल धूप से बचाव के लिए टीनशेड डाल रहे थे, तभी नगरपालिका और जिलापंचायत ने कार्य रुकवा दिया।