दुधि: विद्यालय की छत पर गिरा महुआ का विशालकाय पेड़, बड़ा हादसा टला
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के धरती डोलवा स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की भवन की छत पर महुआ का एक विशालकाय पेड़ गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय विद्यालय बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।शनिवार को जब प्रभारी प्रधानाध्यापिका धनेश्वरी विद्यालय पहुंचीं तो उन्होंने विद्यालय भवन की छत पर विशाल पेड़ गिरा देखा।