द्वारका: बिंदापुर JJ कॉलोनी से डाबड़ी थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक बदमाश को किया गिरफ्तार ,एक चोरी की स्कूटी बरामद
डाबड़ी थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक बदमाश को बिंदापुर की जेजे कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश की पहचान आनंद कुमार यादव निवासी नंगली विहार रनहोला के तौर पर हुई है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक स्कूटी और एक बटनदार चाकू बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही चोरी ,झपटमारी और लूटपाट सहित 10 मामले दर्ज़ है।