डाबड़ी थाना की पुलिस टीम ने एक शातिर बदमाश को द्वारका से गिरफ्तार किया है। जो लूट, मैचिंग और सेंधमारी के साथ-साथ चोरी की वारदात को अंजाम देता है। इसके पास से चोरी की स्कूटी और बटनदार चाकू बरामद किया गया है। इसकी पहचान आनंद कुमार यादव के रूप में की गई है। जो नगली विहार एक्सटेंशन का रहने वाला है।