द्वारका: मंसाराम पार्क से द्वारका AATS पुलिस ने एक तड़ीपार नामी बदमाश को किया गिरफ्तार ,4 मामले है दर्ज़
द्वारका ज़िले की AATS पुलिस ने बिंदापुर के मंसाराम पार्क से एक तड़ीपार नामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम कमल है जो मंसाराम पार्क का रहने वाला है। यह बिंदापुर थाने का नामी बदमाश है और इसे द्वारका डीसीपी द्वारा पिछले साल ही तड़ीपार किया गया था। इसके ऊपर पहले से ही 4 आपराधिक मामले दर्ज़ है।