नजफगढ़ थाना की पुलिस टीम ने 1 ऑटो लिफ्टर को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल और स्कूटी के साथ एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने आठ मामलों का खुलासा करने का दावा भी किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है।