ऊंचाहार: जगतपुर के जढैया गांव में विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के जढैया गाँव में सोमवार की सुबह, बाग में कहीं से भटककर एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया गया।ग्रामीण हरिश्चन्द्र गुप्ता, मुन्ना आदि ने बताया कि, वनविभाग की टीम को मामले की सूचना दी गई है।