दुधि: मझौली गांव में विवाहिता महिला ने लगाई फांसी, छोटे बेटे ने देखा लटकता शव, परिजनों में मचा कोहराम
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में लगभग 35 वर्षीय सितबिया पत्नी मुन्ना पठारी निवासी मझौली टोला मंडलामहुआ, संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही कच्चे मकान के बड़ेर में साड़ी के फंदे से लटकती हुई मृत मिलीं। घर के छोटे बेटे ने सुबह मां को बड़ेर से लटकते देख चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्चे की पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए।