सांगानेर: जयपुर में थार ने बाइक सवार को घसीटा, MBBS छात्र पर नशे में हादसे का आरोप
जयपुर। महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के एक MBBS छात्र द्वारा चलाई जा रही थार SUV ने 1 जून की देर रात जगतपुरा की महल रोड पर बाइक सवार राकेश मीणा (28) को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक 150 मीटर तक घसीटती रही, जिससे राकेश की मौत हो गई। आरोप है कि थार में सवार तीनों युवक नशे मेंथे।