चित्रकूट के DM पुलकित गर्ग ने शुक्रवार सुबह10:30 बजे नगरीय PHCकर्वी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत द्वितीय एवं तृतीय त्रैमास की गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित निःशुल्क जांच,परामर्श और उपचार सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने ने गर्भवती महिलाओं से संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।