पट्टी: कांधर पुर प्राथमिक विद्यालय के रसोईया के सिलेंडर में लगी आग, मची भगदड़
सोमवार को पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कांधरपुर प्राथमिक विद्यालय की रसोइया में उस दौरान भगदड़ मच गई जब बच्चों के मध्यान भोजन बनाया जा रहा था और आग लग गई। प्राथमिक विद्यालय कांधर पुर परिसर में स्थित रसोईया संतरा विश्वकर्मा स्कूल के बच्चों के लिए भोजन बना रही थी अचानक गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से आग लग गई ।आग लगने पर संतरा विश्वकर्मा घबराकर बाहर भागी।