महोबा: लिलवाही गांव में दंपत्ति ने आपसी विवाद के चलते सल्फास नामक जहरीले पदार्थ का सेवन किया, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mahoba, Mahoba | Oct 19, 2025 लिलवाही गांव निवासी 30 वर्षीय भोजराज और उसकी 28 वर्षीय पत्नी संगीता का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद होने पर शनिवार और रविवार समय तकरीबन 12 बजे दंपत्ति ने सल्फास नामक जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज किया गया और इलाज उपरांत दोनों घर चले गए।