सोनारायठाढ़ी: काली मंदिर बेदी प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली कलश शोभा यात्रा, क्षेत्र की महिलाओं व कन्याओं ने लिया भाग
बिराई गांव में काली मंदिर बेदी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभा यात्रा का आयोजन पंडित की देखरेख में किया गया। जहां संबंधित गांव के जोरिया में कलश में संकल्पित कर जल भरकर पुनः मंदिर प्रांगण लाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया पूर्व कृषि मंत्री ने भी पहुंचकर आयोजकों का मनोबल बढ़ाया।