बरहज: भलुअनी पुलिस को बड़ी सफलता, थाने से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Barhaj, Deoria | Jun 27, 2025 थाना भलुअनी से फरार वांछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजा प्रसाद, निवासी बरौली को पुलिस ने शुक्रवार शाम 3 बजे बरौली चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।अभिषेक को 25 जून की रात शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर थाने लाया गया था, लेकिन वह 26 जून को शौच का बहाना बनाकर फरार हो गया था। इस संबंध में उसके खिलाफ धारा 262 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।