बरहज: देवरिया के परमार्थी पोखरा स्थित मंदिर में हुई चोरी के संबंध में क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
Barhaj, Deoria | Jun 24, 2025 सदर सीओ संजय कुमार रेड्डी ने मंगवार शाम 5 बजे बताए कि जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत परमार्थी पोखरे पर स्थित दुर्गा मन्दिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मन्दिर के पुजारी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।