गिरिडीह: अंजुमन तरक़्क़ी उर्दू हिन्द, जिला गिरिडीह की मोहनपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
अंजुमन तरक़्क़ी उर्दू हिन्द, जिला गिरिडीह की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार रात 10 बजे तक मोहनपुर के एक आवास में आयोजित की गई।जिसमें उर्दू भाषा, उर्दू आबादी और उर्दू शिक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मुफ़्ती सईद आलम ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन अंजुमन के जिला अध्यक्ष डॉ. अंजर हुसैन ने किया।