फारबिसगंज: मार्केटिंग यार्ड के समीप मामूली विवाद में एक युवक ने चाकू से दूसरे युवक का सिर धड़ से किया अलग, पुलिस पहुंची
अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के समीप गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सत्तू बेच रहे एक युवक ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर उसकी गर्दन काट दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया