मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के पटेगरा नाला स्थित एक निजी वाहन स्टैंड पर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
बुधवार की सुबह 11:00 बजे वाराणसी जनपद से मृतक चालक पीतांबर शुक्ला निवासी खोराबार जनपद गोरखपुर उम्र लगभग 45 वर्ष वाराणसी से भाड़े पर श्रद्धालुओं को लेकर विंध्याचल दर्शन पूजन के लिए आया था। श्रद्धालु जब दर्शन पूजन कर वापस आए तो चालक नशे की हालत में मिला। वापस जाते समय एक दो गाड़ी में टक्कर मार दिया श्रद्धालु उतर गए। गाड़ी में ही कुछ देर बाद चालक की मौत हो गई।