शामली: लक्ष्मीपुरा निवासी आईटीआई छात्र की हत्या के खुलासे की मांग, परिजनों ने लगाई गुहार
Shamli, Shamli | May 13, 2026 बुधवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा निवासी आईटीआई छात्र गोविंद सैनी का शव 4 मई की रात को एक कुएं से जली हुई अवस्था में बरामद हुआ था, जिसकी हत्या की गई थी। परिजनों का कहना है कि अभी तक पुलिस हत्या की वारदात में कोई खुलासा नही कर पाई है। एसपी से भी परिजनों ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।