भरगामा: अष्टमी की रात भक्ति जागरण में श्रद्धालु झूमे, सुबह तक भक्त जमे रहे
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के महथावा बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी की रात नवाह कमेटी की ओर से भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी रात चले इस कार्यक्रम में भक्ति गीतों और संगीत की ऐसी धूम रही कि श्रद्धालु सुबह तक पंडाल में डटे रहे। मां दुर्गा की आराधना के बीच भक्ति गीतों की स्वर लहरियों ने पूरे मंदिर परिसर को भक