मंझनपुर: मंझनपुर थाना इलाके में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर तीसरी मंजिल से फेंका गया
कौशाम्बी जिले में एक युवक पर बहला फुसला कर पहले अपने प्रेम जाल में फसाने और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। इतना ही नही युवक उससे शादी का दबाव बना रहा था, इनकार करने पर शनिवार को लगभग 9 बजे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का मंझनपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।