बलिया: फेफना थाने की पुलिस ने गो तस्करी के मामले में दो आरोपियों को वैना रेलवे क्रॉसिंग के पास से किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Jun 17, 2026 फेफना थाने की पुलिस ने गो तस्करी के मामले में दो आरोपी को वैना रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार करने के साथ ही 6 अदद वाहन, जिसमें लदी कुल 26 राशि गोवंश बरामद किया। आरोपी का नाम सनी अंसारी निवासी बयासी व रिकित कुमार निवासी कोट अंजोरपुर है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।