नागौद: सतना में गेहूं खरीदी समय से पहले बंद होने पर किसान कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव
Nagod, Satna | May 19, 2026 सतना जिला में गेहूं उपार्जन की खरीदी 23 मई से पहले बंद किए जाने के विरोध में किसान कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष पाण्डेय के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा।