गुण्डरदेही: 16 जून से जिले में खुलेंगे स्कूल, 1 जुलाई की तिथि भ्रामक व फर्जी, शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा
स्कूली शिक्षा विभाग ने 16 जून को नए शिक्षण सत्र के तहत स्कूल खोलने के आदेश जारी किए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर स्कूल खुलने की तिथि एक जुलाई बताई जा रही है, जिसके बाद लोगों व शिक्षकों में असमंजस की स्थिति में रही। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव व स्कूली शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह निराधार और भ्रामक व फर्जी है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल पूर्व निर्धारित 16 जून को मनाया - जाएगा शाला इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने 16 जून को प्रदेशभर में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।