भरतपुर: डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र के गांव अखड़बाड़ी में घर के गैराज में खड़ी इको गाड़ी में सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा
भरतपुर के डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र के गांव अखड़बाड़ी में घर के गैराज में खड़ी इको गाड़ी में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर फटने से एक परिवार के सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए वहीं एक बालिका की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखडबाड़ी गांव निवासी भगवान सिंह के घर के गैराज में रखी इको गाड़ी में अज्ञात कारणों से सिलेंडर में आग गई।