नवगछिया: अवैध संबंध में हत्या के मामले का 48 घंटे में खुलासा, महिला गिरफ्तार
नवगछिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड नयाटोला के पास मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया। मृतक की पहचान सहोड़ी निवासी नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच के आधार पर मिल्की निवासी काजल कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है