कटनी नगर: पीएम आवास योजना से वंचित रीठी के बखलेहटा के ग्रामीणों ने शासन से मकान बनाने के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की
रीठी तहसील के बखलेहटा की ग्रमीण महिलाएं आज मंगलवार दोपहर 2:10 पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँची थी जहां उन्होंने बताया कि उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें गाँव में ही शासन भूमि चिन्हित कर प्रदान करें ताकि वे अपना आवास बना सके। इस मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा है।