कटनी नगर: माधव नगर बंगला लाइन बस्ती में शराब का अवैध कारोबार, एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज
माधव नगर थाना अंतर्गत बंगला लाइन बस्ती वार्ड क्रमांक-39 के नागरिक आज मंगलवार दोपहर 1:30 बजे एसपी ऑफ़िस पहुँचे थे जहां उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब पैकारी बंद कराने और एक वृद्ध से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने शिकायत पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिंह को दिए है।