बहराइच: ग्राम पंचायत अलिया बुलबुल में जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए सेवा संतृप्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
बहराइच के चितौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत आलिया बुलबुल में जन समस्याओं के निस्तारण के लिए सेवा से संतृप्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इस आयोजन के दौरान अपनी फरियादों को लेकर आए फरियादियों की फरियादें सुनी गई और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए जिसमें जनपद बहराइच के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिरकत की और लोगों की समस्याएं सुनी।