बहराइच: जनपद में मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिंगल विंडो की शुरुआत, लाभार्थियों को योजनाओं की सेवाएं मिलेंगी: डीएम ने दी जानकारी
बहराइच जनपद में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक ऐसी पहल की शुरुआत हुई है जिससे अब सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को एक ही जगह पर योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस संबंध में सोमवार शाम करीब 4:15 बजे जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिंगल विंडो कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। जिसके तहत लाभार्थियों को लाभ मिल सकेगा।