राठ: नगर के चौपरा रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव मिला, मचा हड़कंप
Rath, Hamirpur | May 15, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव के निवासी 70 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति का शव नगर के चौपरा रोड पर पड़ा हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।