धनघटा: मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली ₹25 हजार की राहत
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस के "क्रैक साइबर क्राइम अभियान" के तहत साइबर ठगी के एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। साइबर सेल थाना मेंहदावल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल हैक कर UPI के माध्यम से ठगे गए 25 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए हैं। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब