डीजीपी उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे 'CY Vajra' अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 15-07-2026 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल महोदय के निर्देशन में कमिश्नरेट कानपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त अपराध श्री श्रवण कुमार एवं अपर पुलिस उपायुक्त अपराध श्रीमती अंजली विश्वकर्मा के नेतृत्व में साइबर थाना, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, थाना सचेण्डी पुलिस एवं पीएसी के द्वारा संयुक्त रुप से थाना सचेण्डी क्षेत्र के साइबर अपराध प्रभावित गांवों में सघन कॉम्बिंग एवं रेड अभियान चलाया गया।कार्रवाई के दौरान एक दर्जन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके कब्जे से कई संदिग्ध मोबाइल फोन एवं वाहन बरामद किए गए हैं। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। @Uppolice @cyberpolice_up