बरहट: पुलिया क्षतिग्रस्त होने से रतनपुर-सुग्गी मार्ग पर लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी
Barhat, Jamui | Jul 31, 2026 रतनपुर से सुग्गी जाने वाले मार्ग पर पुलिया छतिग्रस्त होने के बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार को 6 बजे बताया कि गड्ढा इतना बड़ा हो गया है कि चारपहिया वाहनों का इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। वर्तमान में केवल बाइक सवार ही जोखिम उठाकर इस रास्ते का उपयोग कर रहे हैं।