निघासन: मूसलाधार बारिश से जगह-जगह गिरे पेड़, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ी
निघासन तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में जगह-जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर पेड़ सड़क पर गिर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा ।