हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस का मेगा ऑपरेशन: एक रात में 31 फरार आरोपी गिरफ्तार, अपराधियों में हड़कंप!
हजारीबाग पुलिस ने महिलाओं से जुड़े अपराध और पोक्सो मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जिलेभर में 29 टीमों और 87 पुलिसकर्मियों ने रातभर छापेमारी की। अभियान में 31 फरार आरोपी गिरफ्तार किए गए और 31 वारंट व कुर्की आदेशों का निष्पादन हुआ। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और लोगों से सूचना देने की अपील की गई है।