कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर तथा एसडीएम और नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे के मार्गदर्शन में नगरपालिका अमले ने सोमवार रात से कोंडागांव नगर के नेशनल हाईवे-30 पर बैठने वाले घुमंतू पशुओं के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे व मुख्य मार्गों पर विचरण कर रहे पशुओं को पकड़कर नगर के गोठान में सुरक्षित रखा गया है।