सरवाड़: सरवाड़ थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त सप्लायर को गिरफ्तार किया, डेढ़ माह बाद परिवहन में प्रयुक्त कार सहित की गई गिरफ्तारी
Sarwar, Ajmer | May 17, 2026 सरवाड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहे अवैध डोडा पोस्त के सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी व परिवहन में प्रयुक्त की गई अल्टो कार को भी बरामद किया है।थानाधिकारी रामपाल शर्मा ने रविवार को शाम करीब 7 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।