बेहट: सय्यद माजरा टोल प्लाजा से शांति व्यवस्था भंग करने वाले 10 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुधवार को थाना फतेहपुर पुलिस ने टोल प्लाजा पर लड़ झगड़कर शांति भंग करने वाले दस अभियुक्तों को सय्यद माजरा टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया है l अभियुक्तों के नाम पुलिस ने संदीप, राकेश, अनिल, साहिब, सलमान, इसरार, सरिक, अर्शलान, आसिफ व वासिफ बताये हैँ l अभियुक्तों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं मे कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l