कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।