गुना नगर: सेमरी घाटी में बड़ा हादसा: शादी से लौट रहे रघुवंशी परिवार की कार पेड़ से टकराई, अफरा-तफरी मची
गुना जिले की सेमरी घाटी स्थित दुहाई मंदिर के पास बुधवार सुबह भोपाल से लुकवासा लौट रही रघुवंशी परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में हरिओम रघुवंशी, रामवती रघुवंशी, श्रीकृष्ण रघुवंशी, अरुणा रघुवंशी और 9 माह की निक्की रघुवंशी समेत 6 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकालकर 112 और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।