मोहनलालगंज: नगराम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधियों के घर पर मुनादी की गई
नगराम पुलिस ने जिलाबदर और गुंडा एक्ट में घोषित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर आरोपियों के घरों पर जिलाबदर किए जाने की सूचना दी। इसी क्रम में मिट्टी खनन माफिया मनोज यादव के घर भी नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।