➡️ सीएमएचओ डॉ. सिंह व डीपीओ श्री शर्मा ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
जिले में दस्तक अभियान प्रथम चरण सह स्टॉप डायरिया केम्पैन 31 अगस्त तक संचालित किया जावेगा। इस हेतु जिले के अनुमानित 69922 बच्चों को सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता के संयुक्त दल 5 वर्ष की आयु वाले बच्चों के घर-घर जाकर सेवाएं प्रदान करेंगे। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री विवेक शर्मा ने हरदा शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 मदीना कॉलोनी में बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक, एलएचवी एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे।
➡️ ग्राम आमसागर में प्रथम दिवस 76 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई
वन क्षेत्र के ग्राम आमसागर में दस्तक अभियान प्रथम दिवस मंगलवार को ए.एन.एम., सीएचओ, आशा कार्यकर्ता एवं आँगनवाडी कार्यकर्ता के संयुक्त दल ने 5 वर्ष की आयु वाले 111 बच्चों के लक्ष्य के विरूद्ध 76 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई। बाल्यकालीन दस्त रोग नियंत्रण हेतु सभी बच्चों को ओ.आर.एस. के पैकेट एवं जिंक की टेबलेट प्रदान की गई। साथ ही दस्तरोग, निर्जलीकरण, गंभीर कुपोषित की पहचान तथा अन्य बाल्यकालीन बीमारियों से ग्रसित बच्चो की जाँच की तथा टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 9 गर्भवती महिलाओं की जॉच एवं 12 बच्चों का टीकाकरण किया गया। ग्राम आमसागर के संयुक्त दल में श्रीमति सोनिका धुर्वे सीएचओ, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमति सावित्री तिग्गा, ऑगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमति स्नेहलता तिवारी, आशाकार्यकर्ता श्रीमति गुलाब ईवने एवं श्री महेन्द्र सिंह सपोर्ट स्टाफ उपस्थित थे।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #DastakAbhiyan #StopDiarrhoea #PoshanAbhiyan #WCD #HealthForAll
Harda, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026