सिकंंदराबाद: बिलसुरी समेत कई गांव में अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर युवाओं ने निकाली सदभावना यात्रा
शनिवार को अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के मौके पर जाट समाज के युवाओं ने डीजे की धुन पर सद्भावना यात्रा निकाली। आयोजित सद्भावना यात्रा में ट्रैक्टर, बाइक के साथ अन्य वाहन शामिल रहे। सद्भावना यात्रा एनएच-34 स्थित महिंद्रा शोरूम से शुरू होकर बिलसूरी, अमीनगर, आदि गांव से होते हुए एनएच-34 स्थित जाट चौक पर समापन हुआ।