इस्माइलपुर: दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
डीएएसजे-III नवगछिया न्यायालय के जीआर संख्या 78/08, धारा 147/148/323/341/324/504 भादवि के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को कदवा पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में झपरूदास टोला निवासी नकुल मंडल, पिता स्व. छेदन मंडल और कारे शर्मा, पिता अनुपलाल शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।