चाईबासा: फुटबॉलर ब्रजमोहन का झारखंड राज्य अंडर-20 टीम में हुआ चयन
पश्चिमी सिंहभूम जिले के होनहार फुटबाल खिलाड़ी ब्रजमोहन सवैया का झारखंड राज्य अंडर-20 टीम में चयन किया गया है। सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन जूनियर ब्वायज फुटबाल टीम से जिला लीग तक का प्रतिनिधित्व करने वाले मिडफिल्डर के खिलाड़ी ब्रजमोहन ने रांची के खेलगांव में आयोजित चयन प्रक्रिया में शामिल हो कर अंडर-20 टीम में स्थान पाया । इसके बाद चक्रधरपुर सेरसा स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर में भी उसने शानदार प्रदर्शन कर लोहा मनवाया । छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर में आयोजित स्वामी विवेकानंद अंडर- 20 फुटबाल नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए ब्रजमोहन को रवाना किया गया है।