शामली: शामली में योग दिवस पर पहुंचे राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग का किया आवाह्न
Shamli, Shamli | Jun 21, 2026 रविवार को शामली के वीवी इंटर कॉलेज में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा की आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम योग है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। कार्यक्रम में PM के उद्बोधन का प्रसारण भी देखा गया।